Type Here to Get Search Results !

गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए किया गया गायन प्रतियोगिता का आयोजन



 मंगलवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 12वीं तक के कुल 169 बच्चों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी ने दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की पावन प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधि-विधान से पूजन अर्चन करके किया । समस्त कार्यक्रम प्रबंधक महोदय के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती अपर्णा सिंह जी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज किया ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए, उनका मार्गदर्शन किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर सभी प्रतिभाएँ छिपी होती है। केवल उन प्रतिभाओं को निखारने व तराशने की जरूरत है। संगीत हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय परिवार पूरी तरह से प्रयासरत व कटिबद्‌ध है। अन्त में उन्होने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया ।

प्रतियोगिता के निर्णायक समिति के सदस्यों में रुचि, शिवांगी, काजल ने सभी के गीतों को ध्यानपूर्वक सुना एवं पाँच बिन्दुओं पर मूल्यांकन करते हुए प्रत्येक बिन्दु पर उचित अंक प्रदान किया । अंत में सभी के प्राप्तांकों की गणना करके विजेताओं का नाम घोषित किया, जिसमें कक्षा-03 A, B, C में क्रमश:  रिया, ईशित्वा, कनक ने प्रथम स्थान तथा कुशाग्र, सिया, जाह्‌नवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-04 A, B, C में क्रमशः श्रेयांश, अन्वी सोनी ने प्रथम स्थान तथा आयुष, तेजस ठाकुर, शाम्भवी, सृष्टि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा - 05 A, B, C में क्रमशः अर्चित, जैशवी त्रिपाठी, सम्मृद्धि श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान तथा देवांशी, शिवांश सिंह, प्रांजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-06 A, B, C, D में क्रमश: महिमा, नैन्शी, अदिती, हर्षिता, आंशी ने प्रथम स्थान तथा अहाना, ओजस्वी, हर्षिका, मान्या, अन्वेषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा- 07 A, B, C, D में क्रमश: उन्नति, आनंदी, वैष्णवी ने प्रथम स्थान तथा महिमा, एंजेल, शाम्भवी त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-8 A, B, C में क्रमश: अंशिका वर्मा, अदिति सिंह, रिशिका पाण्डेय ने प्रथम स्थान तथा ऐश्वर्य, शांघवी शुक्ला, सरिता यादव ने द्वितीप स्थान प्राप्त किया । कक्षा-9 A, B, C, में क्रमश: यश पाठक, हर्ष, ऋषिक श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान तथा सृष्टि, हर्षिता, शिवांगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-10 A, B, C में क्रमश: अंशिका श्रीवास्तव, ऋतिका दुबे ने प्रथम स्थान तथा अंजलि मौर्या, आराध्या श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-11 में क्रमश: निखिल, शुभी उपाध्याय, बालाजी ने प्रथम स्थान तथा संजना प्रकाश, अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-12वीं में आयुषी त्रिपाठी ने प्रथम स्थान तथा प्रिया गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 

कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या महोद‌या के संबोधन से हुआ । उन्होने अपने संबोधन में गीत-संगीत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि- "

सुरो में है ऐसा जादू जो दिलो को छू जाता है, 

गीतों की हैं अपनी दुनिया जो हमें खुद से मिलवाता है।"

उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पिता सिंह, संध्या तिवारी, निष्ठा पाण्डेय, मधु सिंह ने अपूर्व योगदान दिया । इस अवसर पर तन्मय पाण्डेय, राजमणि वर्मा, गौख शर्मा, सुभाष मणि त्रिपाठी, अनूप बरनवाल, प्रीति अस्थाना, पूजा मौर्या, माण्डवी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad