Type Here to Get Search Results !

उपचुनाव में सपा का रहेगा दबदबा-माता प्रसाद पांडेय


महराजगंज  एक ओर जहाँ उत्तर प्रदेश में उपचुनाव अपने चरम पर हैं तो वहीं नेताओं के दौरे भी लगातार चल रहे हैं, इन्हीं दौरों के बीच आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने महराजगंज जिला जेल में बन्द कानपुर के सीसामऊ सीट से विधायक रहे इरफ़ान सोलंकी से मुलाक़ात की ।लगभग 1 घंटे  तक चली इस मुलाक़ात के दौरान नेता विपक्ष ने विधायक से लम्बी चर्चा की, माना जा रहा है कि कानपुर के सीसामऊ सीट से विधायक रहे इरफ़ान सोलंकी को न केवल नेता विपक्ष ने सांत्वना दी बल्कि उपचुनाव को लेकर भी लम्बी चर्चा की । माना यह भी जा रहा है कि समाजवादी पार्टी कि रणनीति इरफ़ान सोलंकी के बहाने कुंदरकी और मँझवा कि सीट पर भी मुस्लिम मतों को साधने कि है । पूर्व विधायक से मिलकर आने के बाद माता प्रसाद पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता में की उनसे मिले और स्वास्थ्य के बारे जनकारी की  उनके कठिनाई के बारे मे पुछा उनकी पत्नी कानपुर से चुनाव लड़ रही है और जीतेंगे भी  इरफान सोलंकी बारे मे कहा की वह बंदी है सजा याफ्ता है जेल मैनुअल के हिसाब से कार्य वही होगी थोड़ा कस्ट होगा उन्होंने चल रहे विधानसभा उप चुनाव पर कहा कि दल कि पूरी तैयारी है इनके तारीख बढ़ाने और हर हथकंडे अपनाने के बावजूद जनता हमें जीता रही है और हम लगातार जनता के बीच जा रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad