Type Here to Get Search Results !

दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर,पुलिस पर लगाया आरोप

 दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर  मौत पुलिस पर लगे गंभीर आरोप


 पीलीभीत में पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगे हैं आरोप लगाने वाली महिला   थाने पहुंची थी जहां पर उसको भगा दिया गया उसके बाद वह जहर खाकर पहुंची आरोप थाना अध्यक्ष पर है कि उसने पीडिता को जहर खाने के लिए उकसाया।

 पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में पड़ने वाले अमरिया कस्बे का रहने वाला आसिफ का अपने ही कस्बे की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था लड़की आसिफ की मोहब्बत में इतनी पागल थी कि वह घर में रहकर काम किया करती थी और जो पैसा जमा करती थी उसको आसिफ को दिया करती थी जिसके चलते आसिफ 4 साल पहले पीड़िता के पैसे से सऊदी अरब चला गया था 10 माह पहले आसिफ ने भारत वापसी की अपने घर पहुंचा जिसके बाद पीड़ित लड़की ने आसिफ से शादी करने की बात कही तो आसिफ टालमटोल करने लगा नाराज मोहब्बत की मारी पीडिता ने 18 मई 2024 को अपने आशिक आसिफ के खिलाफ स्थानीय अमरिया थाने में तहरीर दे दी तहरीर के आधार पर मुकदमा तो लिख गया मगर 25 दिन बाद ही मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई और पीड़िता को इंसाफ ना मिला 10 दिन पहले पीड़िता को मालूम हुआ कि उसका आशिक आसिफ कहीं और शादी कर रहा है तो फिर वह थाने के चक्कर काटने लगी  कल तकरीबन 3 बजे शाम को पीडिता एक बार फिर थाने पहुंची और थाना इंचार्ज से कहा कि वह उसका इंसाफ कर दें जो उसने पैसा अपने आशिक आसिफ को दिया है वहीं वापस कर दें नहीं तो मैं मर जाऊंगी इस पर अमरिया थाना इंचार्ज ब्रजवीर ने पीड़ित महिला से कहा कि जाओ जहर खा लो और मर जाओ पीड़ित लड़की एक बार फिर थाने से बाहर आई और जहर खाकर फिर थाने पर पहुंच गई इस बार उसका सामना अन्य पुलिस वालों से हुआ तो उसने बताया कि वह जहर खा कर आई है पर थाने में भगदड़ मच गई आनन-फानन में पुलिस वाले उसको सीएचसी अमरिया ले गए जहां से जहर खाई पीड़ित महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल में पीड़ित महिला ने अपना वीडियो बयान दिया और अमरिया थाना इंचार्ज ब्रजवीर सिंह व स्थानीय भाजपा नेता चंदूलाल पर पीड़ित को परेशान करने और जहर खाने का आरोप लगाया पीडिता की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से उसको बरेली रेफर कर दिया गया जहां पर आज सुबह उसकी मौत हो गई।

 मृतक पीडिता के भाई ने भी कहा कि अगर पुलिस हमारी बहन के साथ इंसाफ करती तो हमारी बहन आज जिंदा होती फिलहाल भाई ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।

 पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद सीओ सदर विधि भूषण मौर्य ने अपने इंस्पेक्टर समेत विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को बचाने की कवायत शुरू कर दिए।

 कुछ भी हो मृतक पीडिता पिछले 10 महीना से थाने के चक्कर लगा रही थी इंसाफ के नाम पर उसको सीफर नजर आ रहा था अगर पुलिस की इतनी बड़ी लापरवाही ना होती तो एक महिला अपनी जान न खोती अब देखने वाली बात यह होगी कि इसमें लापरवाह पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों पर किया कार्रवाई होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad