खालिस्तान आतंकवादी एनकाउंटर अपडेट
पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकवादियों से जुडी बड़ी खबर आ रही हैँ. दो दिन पूर्व तीन खलिस्तानी आतंकवादियो से हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के सी सी टीवी फुटेज सामने आये हैँ. मुठभेड़ से पूर्व आतंकवादियों पूरनपुर कस्बे के हरिजी होटल में रुके थे जहाँ ये खालिस्तान तीन नहीं चार दिखाई पड़ रहे हैँ.पुलिस को अभी भी इस कांड में कई लोगो की तलाश हैँ. अब एन आई ए एवं यूपी ए टी एस की कई टीम जनपद में डेरा जमाये हुए है।
इन लोगो ने होटल में ठहरने के लिए फर्जी आधार कार्ड का साहरा लिया गया था. तीनो के नाम ओर पता दोनों ही फर्जी थे. तीनो ने अपने पते लखीमपुर जनपद के पलिया कला के दिखाए थे।





