Type Here to Get Search Results !

अनोखे तरह से टूट गयी शादी,बैठी रही दुल्हन

 बारात में देर से रोटी मिलने पर भड़के बाराती, दूल्हे ने निकाह से किया इनकार,बिना शादी के लौटी बारात दुल्हन ने SP से की शिकायत



चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत एक गांव में बारातियों को खाना खिलाने में देरी हो गई तो दूल्हा व रिश्तेदार नाराज हो गए। दूल्हा रात में ही निकाह से पहले फरार हो गया। इसके बाद दुल्हन शादी के जोड़े में इंतजार ही करती रह गई, दुल्हन ने मामले की शिकायत प्रार्थना पत्र देकर एसपी आदित्य लाग़्घे से की।

आपको बता दे की मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र एक गांव में अजीबो गरीब खबर सामने आई। सात महीना पहले दुल्हन के गांव के ही मेहताब नाम के युवक के साथ शादी की बात हुई थी। जिसकी शादी 22 दिसंबर को होनी थी। धूमधाम से 22 दिसंबर को दोपहर 3 बजे गांव में ढोल नगाड़ा के साथ दुल्हन के घर बारात पहुंची। घरातियों ने बारातियों का मीठा खिलाकर स्वागत किया। फिर दुल्हन के परिजनों ने बारातियों को खाना खिलाया, तभी एक बाराती को भोजन में रोटी देर से मिलने से बखेड़ा खड़ा कर दिया। 


इसके बाद बाराती पक्ष नाराज हो गए और बारातियों को संभ्रांत लोगों ने समझते रहे लेकिन बाराती पक्ष घरती पक्ष पर इल्जाम लगाते हुए बारात लेकर वापस लौट गए। दुल्हन के घर खुशी का माहौल गम में बदल गया, कुछ घंटे बाद लड़के की शादी उसी के रिश्तेदार की एक लड़की से कर दी गई। यह खबर सुनते ही दुल्हन के घर वालों में एक गम की लहर दौड़ गई। फिर दुल्हन के परिजनों ने प्रार्थना पत्र देकर औद्योगिक नगर चौकी पर पहुंचकर पूरी बात बताई। लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो दुल्हन के परिजनों ने 24 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया।

दुल्हन ने एसपी आदित्य लाग्घे से पांच लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 200 लोग बाराती बनकर घर पर आए थे, बारातियों का सेवा संस्कार कराकर निकाह की तैयारी की जा रही थी। तभी लड़का पक्ष के लोग खाना लेट का बहाना लगाकर गाली गुप्ता देकर चले गए। जबकि डेढ़ लाख रुपए का दहेज उसी दिन लड़के के घर भेज दिया गया था। दुल्हन ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि लगभग 7 लाख का नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में विपक्षियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान दुल्हन का भाई राजू ने बताया कि एसपी साहब कोतवाल साहब को फोन कर जानकारी ली। और हम लोगों को आश्वासन दिया कि आप लोगों पर कोतवाली से फोन आएगा लेकिन अभी तक फोन नहीं आया।

सबसे बड़ी बात यह है कि जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला डैक्स हर थानों पर बनवाया जिससे महिलाओं की बात सुनी जाए और कार्रवाई की जाए। लेकिन मुगलसराय कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। जब सब  पुलिस अधीक्षक महोदय ही करेंगे तो थाना किस लिए बनाया गया है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इसमें क्या कार्रवाई करता है और किस तरह से मेहंदी लगाई दुल्हन के साथ न्याय देता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad