Type Here to Get Search Results !

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप

 रूधौली पुलिस सक्रिय होती तो बच जाती नाबालिग अनुराधा की जान

विश्वहिन्दू महासंघ ने किया नये सिरे से जांच, कार्यवाही की मांग
दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई न हुई तो होगा आन्दोलन- अखिलेश सिंह



 गुरूवार को रूधौली थाना क्षेत्र की अठदेउरा निवासिनी संगीता पत्नी राजेश कुमार निषाद ने विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित पत्र सीओ सदर को सौंपा। मांग किया कि संगीता की नाबालिग पुत्री अनुराधा के साथ यौन हिंसा, उत्पीड़न, शादी के लिये नाजायज दबाव और धर्म परिवर्तन, बलात्कार के मामले में नये सिरे से विवेचना करके दोषियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते न्याय दिलाया जाय।  मामले की सूचना पूर्व में रूधौली पुलिस को दिया गया था किन्तु पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई, इसका परिणाम ये हुआ कि अनुराधा ने 14 दिसम्बर को उत्पीड़न से ऊब कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने इस मामले में केवल परसादमया निवासी नफीस खान उर्फ बाबू खान को गिरफ्तार किया है और शेष खुले आम घूम रहे हैं।
ज्ञापन देने के बाद विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि यदि रूधौली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों के विरूद्ध समय से कार्यवाही किया होता तो नाबालिग  अनुराधा की जान बचायी जा सकती थी। व्यवस्था से हारकर अनुराधा ने आत्महत्या कर लिया। अब पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी हुई है। विश्वहिन्दू महासंघ अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री कुलदीप मिश्रा ने कहा कि  कि अनुराधा के आत्महत्या मामले की नये सिरे से जांच कर परसादमया निवासी नफीस खान उर्फ बाबू खान और अन्य जिम्मेदारों के विरूद्ध  समुचित कार्यवाही करते हुये पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाय। चेतावनी दिया कि यदि कार्रवाई न हुई तो विश्व हिन्दू महासंघ संघर्ष करने को बाध्य होगा।
पत्र देने के दौरान संगीता के साथ पिता राजेश कुमार निषाद, विपुल, विनय, राजू, सुनीता आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad