भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है।
उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।
डॉ. मनमोहन सिंह की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी जांच कर रही है।
डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
वर्तमान समय मे वे 92 वर्ष के है। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे।
इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित तमाम कांग्रेसी नेता एम्स पहुंच रहे हैं।





