Type Here to Get Search Results !

पिता की मौत पर जमकर झूमा बेटा, बताई यह वजह

 अनोखा‌ अंतिम संस्कार: पिता की मौत पर देखिए बेटा कैसे साथियों संग नाचा श्मशान घाट पर,  बाजार में बाजे ढोल नगाड़े और लुटाई गई नोटों की गड्डी ।




अमूमन दिवंगत होने पर निकलने वाली अंतिम यात्रा गमगीन माहौल में निकलती है। लेकिन सुल्तानपुर का यह बेटा अपने पिता की मौत पर श्मशान घाट पर जश्न के रूप में मनाया। साथियों संग उसे निशान घाट पर जमकर डांस हुआ। डीजे बजे और शहर में बैंड बाजे के साथ अंतिम संस्कार का स्वागत अभिनंदन किया गया। अंतिम यात्रा का यह अनोखा अंदाज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूरा प्रकरण सुल्तानपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर वार्ड से जुड़ा हुआ है। जहां पर दुर्गापुर मोहल्ले निवासी श्री राम के पिता रामकिशोर मिश्रा का निधन हो गया। 80 वर्ष से अधिक के रामकिशोर के निधन पर उनके बेटे श्री राम ने बाकायदा बैंड बाजे और जश्न के साथ अंतिम संस्कार किया श्मशान घाट हत्या नाला पर अंतिम यात्रा पहुंचते ही साथियों संग बेटा जमकर डांस किया और पैसे बांटा। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचने वालों की संख्या दर्जन भर से अधिक देखी गई पूरे शहर में बैंड बाजा और उनके समर्थक और साथी नृत्य करते रहे। यही नहीं बाजा बजाने वालों के सीर पर फेरी करते हुए नोटों  की गड्डी भी लुटाई गई। 13वीं यानी अंतिम संस्कार के भोज में भी बैंड बाजा के साथ लोगों को भोजन कराया गया। परिवार और घर वाले भी मुखिया के निधन पर जश्न मानते और नाचते गाते देखे गए।

अंतिम विदाई रो गाकर करनी ही नहीं चाहिए । रोने से जाने वाले की आत्मा को तकलीफ होती है। यह भी जीवन का एक उत्सव है और इसी तरह मनाया जाना चाहिए।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad