Type Here to Get Search Results !

ऑपरेशन पहचान से खुलेगी अपराधी की पोल

 योगी पुलिस का ऑपरेशन पहचान एप लॉन्च 



 उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने आज, 24 दिसम्बर 2024 को पुलिस कार्यालय में "ऑपरेशन पहचान एप" को लांच किया। इस एप का मुख्य उद्देश्य अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

 बता दे की उत्तर प्रदेश में योगी पुलिस ने साइबर अपराध और अन्य अपराध पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन पहचान एप" लॉन्च किया है। ऑपरेशन पहचान एप तीन मुख्य चरणों में कार्य करता है। पहले चरण में अपराधियों की पहचान की जाती है और उनका डेटा एकत्रित किया जाता है। दूसरे चरण में अपराधियों का डोजियर तैयार कर, उनकी पूरी जानकारी एप पर फीड की जाती है। तीसरे चरण में बीट पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी द्वारा अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया जाता है, और उनके अपराधों से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र कर एप पर अपडेट किए जाते हैं। अब तक इस एप में 5000 से अधिक अपराधियों का डेटा फीड किया जा चुका है, जिनमें हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर, टॉप-10 अपराधी, गौकश और एनडीपीएस एक्ट में संलिप्त अपराधी शामिल हैं। इस एप के जरिए पुलिस को अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर प्राप्त होगी, जो अपराधियों पर नियंत्रण में मददगार साबित होगी। यह एप पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के कुशल नेतृत्व में तैयार किया गया है। इस सफलता के लिए श्री अभिषेक सिंह ने एप तैयार करने वाली टीम को 5000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।ऑपरेशन पहचान एप" को लांच करने का मुख्य  उद्देश्य मुजफ्फरनगर जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad