गौशाला की गायों को भगाकर गौशाला में लगाई आग दो पर मुकदमा दर्ज ।
आजामगढ़: गांगेपुर बलुआ गांव में शनिवार को गांव के कुछ लोगों ने गौशाला से गायों को भगाकर मड़ई में आग लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
गांगेपुर बलुआ गांव निवासी जगन्नाथ गांव में गौशाला चलाते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात में गाव के शंकर और राजा सहित कुछ लोग पहुंचे। मड़ई में बंधी गायों को छोड़ कर बाहर कर दिया। इसके बाद मड़ई में आग लगा दी। इससे मड़ई जल कर राख हो गई। जगन्नाथ ने विरोध किया तो उसे भी लोगों ने मारापीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस की जांच में पता चला कि जगन्नाथ गायों को छोड़ देता था। गांव के लोगों की फसल को गाएं नुकसान पहुंचा रही थीं, जिससे गांव के लोगों में आक्रोश था। कई बार विवाद भी हुआ था। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।





