मेरठ में BJP नेता संगीत सोम का बयान सम्भल दंगा सपा नेताओं की देन, प्लांनिग के तहत सपा नेताओं ने बवाल कराया, दुबई में बैठे लोगों ने रची साजिश
कांधला, मेरठ, हापुड और सहारनपुर के लोग हुए थे शामिल, इंटेलीजेंस सभी को चिंहित कर रही है । यूपी के विकास और जीरो टॉलरेंस से सपा नेता परेशान । हरिद्वार गंगा में डुबकी लगाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को संगीत सोम ने फर्जी हिंदू बताया , सपा सरकार के समय मे ही कार सेवकों पर गोलियां चली, अखिलेश के समय पर साधुओं पर डंडे बरसाए गए, उनके पिता को मुल्ला मुलायम कहा जाता था । ये लोग हिंदू धर्म से नफरत करते है । दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए संगीत सोम ने आप नेता केजरीवाल को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताया । संगीत बोले केजरीवाल का अगर बस चले तो वह हमारे देश को पाकिस्तान में रखा आएं । वह हमेशा रोंहगियो की बात करते हैं । पहले भी खबरें आई थी वो आतंकियों से मिलते थे । दिल्ली की जमीन को वक़्फ़ के नाम करते है । दिल्ली के इतिहास में केजरीवाल भ्रष्टाचार के रूप में नंबर वन आदमी है। विधानसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने फर्जी वोट में बनवाए हैं मेरठ में भी कुछ वोट दिल्ली के लोगों की बनी है जो उनके विधायक अमानतुल्लाह के समर्थक हैं ।





