Type Here to Get Search Results !

धूमधाम से मना पूर्व विधायक अंबिका सिंह का 79वां जन्म्दिन

 धूमधाम से मना पूर्व विधायक अंबिका सिंह का 79वां जन्म्दिन

लम्बे राजनीतिक जीवन में वूसलों पर टिके रहे अंबिका सिंह
दलीय निष्ठा, सामाजिक जुड़ाव के लिये दूसरों के प्रेरणा स्रोत हैं अंबिका सिंह

 

कप्तानगंज के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सिंह का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। श्री सिंह द्वारा स्थापित चन्द्रावती देवी बालिका इण्टर कालेज बेलाड़ी में आयोजित भव्य समारोह में राजनीति, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और उनके स्वस्थ व दीर्घायू होने का आशीर्वाद दिया। कालेज की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।


वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में कभी अवसरवाद को महत्व नही दिया। जिस दल में रहे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना योगदान दिया। उनकी जीवन शैली दूसरों के लिये सबक है। उन्होने श्री सिंह के लम्बे व स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा अंबिका सिंह ने लाभ के लिये राजनीति नही किया। वे तमाम अवसरों को दरकिनार करते रहे और अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहे। उनकी बेबाकी, निष्ठा व पार्टी के प्रति समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे स्वस्थ हैं और पूरी तरह सक्रिय हैं।

सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से अभिभूत पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा जीवन आदर्श आखिरी सांस तक कायम रहेंगे। शुभचिंतकों से मिली प्रेरणा, जीवनशैली से मिला सबक वसूलों पर डंटे रहने की शक्ति देता है। उन्होने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया। डटे उम्र वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डा. आरजी सिंह, कृष्णचन्द्र सिंह, जगदीश शुक्ल आदि ने कहा उम्र के चौथेपन में तमाम व्यस्तताओं के बावजूद श्री सिंह का सामाजिक जुड़ाव के साथ राजनीतिक सक्रियता निश्चित रूप से उनके सतकर्मों का प्रतिफल है। समारोह का संचालन वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्एा लाल जगमग ने किया। प्रमुख रूप से सत्यप्रकाश सिंह, मारकण्डेय सिंह, विश्वनाथ चौधरी, अमित सिंह, शीला शर्मा, मो. रफीक खां, अतीउल्लाह सिद्धीकी, नर्वदेश्वर शुक्ल, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी देवी, सुरेन्द्र चौधरी, सर्वेश यादव, बाबूराम सिंह, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, दीपेन्द्र सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad