Type Here to Get Search Results !

महिला ने पति पर लगाया संगीन आरोप,लोग हैरान



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति जो विदेश में रहता है और अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए करने के लिए पत्नी को मजबूर करता है और इसकी एवज में दोस्तों से पैसे भी लेता है। महिला की शादी को लगभग 14 वर्ष हो चुके हैं और उसके चार संतान भी हैं। इस प्रकरण की शिकायत जब पीड़िता ने एसएसपी को दी गई है जिसमें नगर कोतवाली से जांच कराई जा रही है।

यह अजीबोगरीब मामला बुलंदशहर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव का है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित महिला का पति सऊदी में रहता है और एक-दो साल में एक बार आता है। कुछ समय पहले उसके पड़ोस का एक युवक उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत की। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने कहा कि जैसा मेरा दोस्त करना चाहता है वैसा उसको करने दे। पीड़िता का ये भी कहना है उसका दोस्त ऐसा करने के मुझे पैसे भी देता है। इसके बाद एक दिन पति ने ही पड़ोसी युवक को उसके कमरे में जबरन घुसा दिया और युवक ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पति और उसके दो दोस्तों ने अश्लील हरकत की वीडियो बनाकर धमकी दी कि अगर तूने किसी को बताया तो इस वीडियो को वायरल कर देंगे। पति के विदेश जाने के बाद भी लगातार उसके दोस्तों ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करते हुए उसकी वीडियो बनाकर उसके पति को भेजी। जिससे महिला परेशान हो गयी। महिला ने अब इस मामले की शिकायत अपने घर में मौजूद अपने ससुराल जनों से करी तो उन्होंने भी उसको कोई सहयोग नहीं किया और उल्टे धमकी दे दी। अब पति के आने के बाद फिर पति से इस बारे में की तो वह नहीं माना और उसको घर से निकालकर मायके छोड़ आया। महिला ने अपने साथ हुए उत्पीड़न की शिकायत एसएसपी की है। जिसमें एएसपी ऋजुल का कहना है कि मामले में जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad