Type Here to Get Search Results !

जहरीली शराब कांड में कोर्ट में पेश हुये रमाकांत यादव

 आजमगढ़ जहरीली शराब कांड में कोर्ट में पेश हुए बाहुबली विधायक रमाकांत यादव, कहा हमारे ऊपर लगाया जा रहा फर्जी मुकदमा



  समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को आज फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ जिले में लाया गया, जहां वह एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए और जहरीली शराब कांड मामले में अपना बयान दर्ज कराया। वहीं, गैंगस्टर कोर्ट में भी रमाकांत यादव की पेशी हुई। पेशी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने न्यायालय के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जहां कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया। बाहुबली विधायक गैंगस्टर कोर्ट से अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए दांत बदलने की गुहार लगाई। उन्होंने अपने पैसे से इलाज करने की अनुमति मांगी। अदालत ने रमाकांत यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद भारी सुरक्षा के बीच रमाकांत यादव को फतेहगढ़ जेल रावाना किया गया। कोर्ट से निकलते ही उन्होंने कहा फर्जी मुकदमें फसाया जा रहा है।

 उनके विरुद्ध जिले के माहुल में जहरीली शराब पीने से हुई मौत मामले में मुकदमा दर्ज है। रमाकांत यादव को फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद गैंगस्टर कोर्ट में उनकी पेशी हुई। बता दें की यह पेशी 22 फरवरी 2022 में आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई 8 से अधिक लोगों की मौत और 5 दर्जन से अधिक लोगों के बीमार होने के मामले में हुई। इस मामले में जिला प्रशासन ने 12 आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई की है। 10 दिसंबर 2024 को 4 आरोपियों के ऊपर गैंगस्टर लगाया गया, जिनमें सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव भी हैं। इसके साथ ही वाराणसी के एडीजी ने बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की गैंग को इंटर रेंज गैंग में रजिस्टर्ड भी किया है। पेशी से लौटने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा हमारे ऊपर, आजम खान और इरफान सोलंकी पर।

 उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर  कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। हम लोग निपट रहे हैं और निपटेंगे भी, इतना बोलने के बाद पुलिस ने मीडिया कर्मियों को हटाना शुरू कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad