150 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी पर अवैध कब्जा, चंदौसी नगर पालिका ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो होगी कार्रवाई
संभल के चंदौसी में 150 वर्ष पुरानी रानी सुरेंद्रबाला की ऐतिहासिक बावड़ी पर अवैध निर्माण के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने कड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिका ने मोहल्ला लक्ष्मणगंज की रहने वाली गुलनाज बी पत्नी युसूफ सैफी को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया है। उधर नोटिस मिलने के बाद परिवार का रो रोककर बुरा हाल है। यह मामला 21 दिसंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में सामने आया, जब कौशल किशोर वंदे मातरम् ने डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को शिकायत की थी कि खाली प्लॉट पर कूड़ा डालकर उसे पाटा जा रहा है। जांच में पता चला कि यह स्थल 150 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी का है।





