डकैती डालकर भाग रहे डकैत को पीट पीट कर ग्रामीणों ने उतारा मौत के घाट
यूपी के सीतापुर में डकैती ने एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया।जिसमें डकैती ने घर में रखी छः हजार की नगदी सहित कीमती जेवर लूट लिया।गृहस्वामी के जाग जाने पर डकैत भगाने लगे।
गृहस्वामी के शोर मचाने पर डकैतो ने भागते समय गृह स्वामी को गोली मार दी।गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर डकैतो की घेराबंदी की जिसमें ग्रामीणों की डकैतों से मुठभेड़ हो गई।ग्रामीणों ने भाग रहे दो डकैतो को पकड़ लिया और उनकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी।जिसमे से एक डकैत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घायल डकैत सहित गृह स्वामी को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।इलाज के बाद डॉक्टरों ने गृह स्वामी की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।वही मृतक डकैत की पहचान
अमीन लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। मारे गए बदमाश पर लूट,डकैती राहजनी,चोरी सहित 17 मुकदमे दर्ज हैं।
डकैत के पास से अवैध तमंचा सहित कारतूस बरामद हुआ।वही डकैती की इस वारदात को पुलिस सिरे से नकार रही है।डकैती की यह वारदात सकरन थाना क्षेत्र के भडौली मजरा लखनियापुर की है।
बताते चले कि गांव के रहने वाले बेद प्रकाश के घर की पीछे की खिड़की को तोडकर डकैत बुधवार रात घर के अन्दर घुस गए और लूटपाट करने लगे।डकैत लूटपाट करने के बाद घर का सामान पीछे की खिडकी से बदमाश लिए जा रहे थे इसी बीच आहट पाकर गृहस्वामी की नींद खुल गई तो उसने शोर मचा दिया शोर सुनकर उसके परिजन व ग्रामीण आ गए और घर के पास लगे गन्ने के खेत में बदमाशों को घेर लिया तथा गृहस्वामी ने एक डकैत जो बटुला लिए जा रहा था को पीछे से पकड लिया अपने को घिरा देख डकैत ने फायरिंग कर दी। डकैत द्वारा चलाई गई एक गोली बेदप्रकाश के पेट में लगी तथा दूसरी गोली उसके हाथ में लगी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लाठी डंडों व बांका से डकैती पर प्रहार कर दिया जिससे दो डकैत घायल हो गए। घायल हुए एक डकैत को तो उसके साथी अपने साथ लिए चले गए तथा दूसरा बदमाश मौके पर ही गिर गया बदमाश का असलहा व कारतूश भी मौके पर ही रह गये ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बदमाश व गृहस्वामी को सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया जहां हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां रास्ते में घायल बदमाश की मौत हो गई वहीं गृहस्वामी को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है मृतक बदमाश की पहचान अमीन पुत्र अबरार निवासी महराजानगर थाना धौरहरा जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है मृतक शातिर किस्म का अपराधी था जिसके ऊपर लखीमपुर के बिभिन्न थानों में चोरी,राहजनी,लूट आदि से सम्बंधित 17 मुकदमे दर्ज है पुलिस द्वारा मृतक बदमाश के परिजनों को सूचना दे दी गई है उधर बदमाश गृहस्वामी के घर से एक जोडी पायल,एक जोडी झुमकी,मांगबेंदी,कमर बिछुआ,नथुनी,हार,कपडा,बर्तन समेत सात हजार की नकदी लूट ले गए ग्रामीणों के अनुशार बदमाशों की संख्या पांच थी सभी अवैध असलहों से लैश थे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार ने जांच पडताल की सुरक्षा के उद्देश्य से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है घायल गृहस्वामी के भाई फुद्दी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है |
एसओ कृष्ण कुमार ने बताया कि बदमाश चोरी के इरादे से घुसे थे इसी दौरान ग्रामीणों व चोरों के बीच हुई मारपीट में घायल चोर की मौत हुई है तथा घायल गृहस्वामी का इलाज चल रहा है घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है |





