Type Here to Get Search Results !

आस्था पर चोट का हुआ प्रयास,देखिये रिपोर्ट


आज़मगढ़ में आस्था पर चोट मन्दिर में बांधा मछली । 

अराजकतत्वों ने काली माता के चौरी को किया क्षतिग्रस्त

चौरी को क्षतिग्रस्त करने के बाद मंदिर में लगे घंटों में बांधा मछली 

सुबह मंदिर में पूजा करने पहुँचे श्रद्धालु दृश्य देख रह गये सन्न

ग्रामीणों में भारी आक्रोश को देखते हुए मौक़े पर फ़ोर्स तैनात

जहानागंज थाना क्षेत्र के पाडरबोझ मौजा के चौहान बस्ती का मामला

 जहानागंज क्षेत्र के सेमा ग्राम सभा के पाडरबोझ मौजा के चौहान बस्ती में स्थित काली माता का स्थान स्थित है। बीती रात ठंड शीतलहर में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा काली जी की चौरी तोड़ दिया गया तथा चौरी के ऊपर लटकते घंटे में बड़ी बड़ी मछली को टांग दिया गया। मंगलवार को सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए निकले तो किसी ग्रामीण का ध्यान काली जी के स्थान पर गया तो देखा कि तोड़ फोड़ हुआ है मछली टंगी है। पूरे गांव में यह खबर तेजी से फैल गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई, लोगों का कहना है कि ऐसा अभी तक देखने को नहीं मिला था।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad