अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद बजरंग दल ने पूर्व सपा सांसद एसटी हसन के खिलाफ खोला मोर्चा.... दिया प्राथना पत्र की गिरफ़्तारी की मांग
मुरादाबाद महानगर मे अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मुरादाबाद के द्वारा इंपीरियल चौराहे पर एक तहरीर दी गई। जिसमें मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ एस टी हसन की गिरफ्तारी की मांग करी गई है।
राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर सुरक्षा प्रमुख इशांक भारद्वाज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि एसटी हसन के द्वारा 4 जनवरी 2025 को अपना एक वक्तव्य मीडिया को दिया था जिसमें उन्होंने यह कहा था की मां पद्मिनी ने जो जोहर किया है वह फर्जी है अफवाह है वह सिर्फ हिंदू समाज को भाई दिखाने के लिए समाज में उड़ी हुई अफवाह है ऐसा कुछ नहीं हुआ था इस बयान से हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है।





