Type Here to Get Search Results !

लाखों की लूट का पुलिस ने इस तरह किया खुलासा

सोना कारोबारी के घर लाखो की चोरी का खुलासा

डीसीपी सेंट्रल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी 

40 लाख के जेवरात सहित 2 आरोपी गिरफ्तार




कानपुर के नवाबगंज में सराफा कारोबारी के घर मे हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, बताते चलें कि मीडिया को जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से चोरी किए हुए सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं जिसकी कीमत लगभग 40 लाख है। बता दे कि पकड़े गए अभियुक्त विश्वनाथ कुशवाहा और दलवीर लोधी पुराने शातिर हैं, पुलिस के मुताबिक नवाबगंज बाजार में विश्वनाथ अक्षय सब्जी बेचने आता था इसी दौरान उसने जुगल किशोर सर्राफा कारोबारी के यहां रेकी कर अपने साथी की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया था। अफसरो के मुताबिक दलवीर लोधी पर अन्य जनपदों में भी मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी अक्सर सोना कारोबारी को निशाना बनाते थे, वही डीसीपी ने इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर इनके द्वारा चोरी की अन्य घटनाओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल इन दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad