तीन दिन पूर्व हुई चोरी में मुकदमा न दर्ज करने पर पुलिस के विरोध में उतरे ग्रामीण, पल्हना पुलिस चौकी पर बड़ी संख्या में पहुंचकर दिया धरना प्रदर्शन, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
जनपद आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में बीते तीन दिन पूर्व देर रात्रि में एक घर में चोरों ने धावा बोल दिया। आरोप था कि चोर घर के पीछे बारजे के सहारे घुसकर कमरे में रखे बक्से से 2 लाख 20 हजार नगद सहित करीब 5 लाख का जेवर लेकर फरार हो गये। ग्रामीणों ने एक आरोपी चोर को पड़कर जहां पुलिस के हवाले किया लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी न मुकदमा और न ही कोई कार्रवाई की गई। जिससे नाराज होकर ग्रामीण आज चौकी का आक्रोशित होकर घेराव कर दिया।
आजमगढ़ जिले में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में बीते तीन दिन पूर्व 1 जनवरी को देर रात्रि में गांव के ही सुजीत के घर में चोरों ने धावा बोल दिया था। जहां चोर घर के पीछे बारजे के सहारे घुसकर कमरे में रखे बक्से से 2 लाख 20 हजार नगद सहित करीब 5 लाख का जेवर लेकर फरार हो गये। बताया गया कि चोरी की घटना के समय पूरा परिवार सो रहा था खटपट की आहट हुई तो घर वाले उठकर देखा तो दरवाज़ा बाहर से बंद था। शोर गुल मचाने पर दरवाज़ा खुल पाया और घर वाले चोरी की सूचना ग्रामीणों को बताई काफी तलाश के उपरान्त एक संदिग्ध युवक को भागते देख ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया चोरी की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को 112 पर दी। पकड़े गये युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सुपर्द कर दिया। वहीं इस मामले में देवगांव कोतवाली पहुंच कर पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी, किंतु तीन दिन बीत जाने पर भी संबंधित चौकी पल्हना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिसमें ग्रामीण आज रविवार को आक्रोशित होकर करीब 200 की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष पैदल चलकर पल्हना पुलिस चौकी पहुंचे। जहां मुकदमा न दर्ज करने के विरोध में पुलिस चौकी का घेराव करते हुए परिसर में बैठ गये। मुकदमा दर्ज करने के लिए अड़े रहे ग्रामीणों के विरोध पर दबाव में पुलिस ने चोरी का मुकदमा अंतोगत दर्ज किया।





