संभल में सुनहरी मस्जिद का एक हिस्सा ढहाया गया
संभल में बाबा के बुलडोजर का खौफ देखने को मिला है. नगर पालिका के नाले पर किए गए अवैध कब्जे को खुद मस्जिद कमेटी तुड़वाने में जुट गया है. मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा है कि वह स्वेच्छा से नाले के ऊपर किए गए मस्जिद के निर्माण को तुड़वा रहे हैं. वहीं, संभल के चंदौसी में मिली बावली से निकल रही गैस की जांच करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची है। दरअसल, चंदौसी थाना इलाके में एक मीनार वाली सुनहरी मस्जिद के पास नगर पालिका के नाले पर मस्जिद का अवैध निर्माण हो रखा था. मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को खुद ही नाले पर अवैध निर्माण को ढहाने लगे. मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि नगर पालिका ने नाले पर निर्माण की स्वीकृति दी थी. पालिका का कोई नोटिस नहीं मिला है लेकिन स्वेच्छा से हम लोग नाले पर मस्जिद का अवैध निर्माण तुड़वा रहे हैं।





