दरोगा की रँगलेलियां मनाते फोटो वायरल, दरोगा सस्पेंड
मेरठ के मेडिकल थाने की जेलचुंगी चौकी प्रभारी स्नेह प्रकाश आजाद के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो एक स्पा सेंटर के बताए जा रहे हैं। एक युवती की शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
दरअसल, नौचंदी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि मंगलपांडे नगर स्थित द सीजर फैमिली सैलून में वो काम करती थी। जहां पर जेलचुंगी चौकी प्रभारी स्नेह प्रकाश आजाद का आना -जाना है। युवती ने बताया कि स्पा सेंटर संचालिका से चौकी प्रभारी के संबंध हैं। जब वह स्पा सेंटर पर काम करती थी तो उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया जाता था। इसके चलते उसने काम छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज ने मेडिकल थाने में उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। अब जेल भेजने की धमकी दे रहा है। साथ ही स्पा सेंटर पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि नशे में धुत होकर अपने आवास सर्वोदय कालोनी में बुलाया और अभद्रता की। उसने इसका वीडियो बना लिया।
शिकायत के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम का कहना है कि दरोगा के खिलाफ शिकायत मिलने पर एसएसपी विपिन ताडा ने चौकी इंचार्ज जेल चुंगी स्नेह प्रकाश आजाद को सस्पेंड कर दिया और एसपी ब्रह्मपुरी को पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं ।





