Type Here to Get Search Results !

अखिलेश यादव के चाचा का हुआ निधन,लोगों ने दी श्रद्धांजलि


    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के चाचा  राजपाल सिंह यादव (73वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद आज गुरुवार तड़के चार बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव सैफई में हुआ।

    अखिलेश यादव ने स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और गहरा दुःख व्यक्त किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और बड़े भाई प्रो0 रामगोपाल यादव ने राजपाल सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपने छोटे भाई के निधन की जानकारी साझा की और लिखा कि “मैं अत्यंत दुःख के साथ ये सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज श्री राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति !”

   राजपाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा पैतृक गांव सैफई के स्कूल में हुई। इंटर की पढ़ाई राजपाल सिंह ने मैनपुरी जिले के करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज में की है। बीए इटावा केके डिग्री कॉलेज से किया है। एमए लखनऊ विश्वविद्यालय से 1976 और 77 में किया है।

    नेताजी मुलायम सिंह यादव के परिवार में सबसे बड़े भाई रतन सिंह, अभय राम, कमला देवी, राजपाल सिंह और शिवपाल सिंह यादव है।

 राजपाल सिंह यादव का पार्थिव शरीर आज सैफई लाया गया, जहां दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर  अखिलेश यादव, प्रो0 रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, श्रीमती डिम्पल यादव, अनुराग यादव, धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव, तेज प्रताप यादव, अंशुल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, आर्यन यादव, अर्जुन यादव समेत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद भी शामिल रहे।

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता  राजेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद राजा रामपाल कानपुर, इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता बिधूना, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, पूर्व मंत्री राम सेवक यादव, पूर्व मंत्री सुभाष यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव राजू, पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधायक मानिकचंद यादव, रामवृक्ष यादव आदि प्रमुख नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल रहे।        

     

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad