Type Here to Get Search Results !

बिना लाइसेंस के कोई भी न चलाये गाड़ी-शंकर जी सिंह



 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कौशाम्बी में  महाराणा प्रताप चौराहे पर परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा सर्वप्रथम राजकीय इंटर कॉलेज बांदा एवं भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज बांदा के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के विषय में हेलमेट के योगदान पर समझाया गया।

  इसी क्रम में परिवहन विभाग से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर जी सिंह ने छात्र-छात्राओं को नाबालिक उम्र में वाहन न चलाने तथा बिना वैध लाइसेंस के वाहन ना चलाने की नसीहत दी। 

शिक्षा विभाग से मंडलीय मास्टर ट्रेनर डॉ.पीयूष मिश्र ने उपस्थित बच्चों को नोडल छात्र-छात्रा के रूप में आवाहन करते हुए अपने जागरूकता अभियान को घर से ही प्रारंभ करने का आवाहन किया तथा बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने तथा बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन न चलाने तथा अन्य यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बच्चों को आम जनमानस तक प्रचार प्रसार करने हेतु प्रेरित किया। 

यात्रीकर अधिकारी राम सुमेर यादव ने उपस्थित बच्चों से अपने लेन में ही सुरक्षित वाहन चलाने तथा बिना मोबाइल फोन का प्रयोग किए वाहन चलाने का आवाहन किया। यातायात विभाग से यातायात प्रभारी राजेश चंद्र मिश्र ने यातायात नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी तत्पश्चात तीनों विभागों ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज  के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यात्री कर अधिकारी, मंडलीय मास्टर ट्रेनर एवं यातायात प्रभारी ने छात्र-छात्राओं के सहयोग के साथ आम जनमानस को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों में हेलमेट के प्रयोग की अनिवार्यता की जानकारी दी तथा नियमों के ना पालन करने वाले संभ्रांत नागरिकों को गुलाब का फूल देकर उनको अपने जीवन में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad