Type Here to Get Search Results !

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को उड़ाने की मिली धमकी



 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ऑफिशियल मेलो पर अज्ञात लोगों ने विश्वविद्यालय को बम से उड़ने धमकी देने के साथ 2 लाख  रुपए की मांगी चौथ, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन को जानकारी देने के साथ विश्वविद्यालय के अंदर सुरक्षा व्यवस्था के किये कड़े इंतजाम , वहीं जिला प्रशासन विश्वविद्यालय प्रशासन को धमकी देने वाले नंबर के अलावा पूर्ण तरीके से सुरक्षा व्यवस्था में लगा।

 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ऑफिशियल मेलो पर विश्वविद्यालय प्रशासन से ₹200000 की एक नंबर पर नगदी डालने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर विश्वविद्यालय मैं विस्फोट करने के अलावा अन्य अराजकता करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर के अंदर कई सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ जिला प्रशासन को जानकारी दे दी है। जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ है।

 सीओ तृतीय अभय कुमार पांडे ने बताया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनको जो भी जानकारी मिली है। उस संबंध में पुलिस प्रशासन एकदम सतर्क मोड पर है। पुलिस द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को जिस मेल से धमकी मिली है उसके बारे में साइबर सेल के अलावा अन्य आधुनिक तरीके से जानकारी की जा रही है। वही परिसर  व बाहर सुरक्षा व्यवस्था की कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस हर संभव जानकारी में जुटी हुई है। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड के साथ विश्वविद्यालय में सर्च कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad