Type Here to Get Search Results !

बेपटरी हुआ रेल का इंजन,बड़ा हादसा टला

  इंजन हुआ डी रेल बड़ा हादसा टला 





 यूपी के सीतापुर में गांधी धाम गुजरात से खाद लेकर पहुंची एक मालगाड़ी का इंजन शटिंग के दौरान पटरी से नीचे उतर गया।मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर जाने की सूचना मिलते ही रेलवे, GRP सहित RPF के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे के अधिकारियों के साथ।पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।इंजन के पटरी से उतरते ही सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया। रेलवे कर्मचारियो ने राहत कार्य शुरू करके इंजन को पुनः पटरी पर लाए।बताते चले कि मालगाड़ी का इंजन डिरेल होने से रेल मार्ग प्रभावित नहीं हुआ है। इसके चलते रेल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।यह पूरा मामला पुलिस लाइन रेलवे क्रासिंग का है।बताते चले यहां बस स्टॉप के पीछे से गुजरी रेल लाइन पर मालगाड़ी का इंजन डिरेल होने से हड़कंप मच गया। मालगाड़ी गुजरात के गांधी धाम से खाद की खेप लेकर सीतापुर मालगोदाम पहुंची थी। बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम इंजन के लोको पायलट द्वारा मालगाड़ी को माल गोदाम पर शटिंग कर प्लेट फार्म पर लगाया जा रहा था इसी दौरान मालगाड़ी का इंजन रेल पटरी से उतरा गया।सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी रेल के टेक्नीशियन के साथ मौके पर पहुंचे।रेलवे के टेक्नीशियनों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेल के इंजन को करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पटरी पर चढ़ाया। क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे के जिम्मेदार अफसरों ने बताया कि ट्रायल के बाद भी इंजन को दोबारा पटरी पर चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad