समाजवादी शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी जनपद अयोध्या के कचेरा बाजार मिल्कीपुर में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी पांडे, विशिष्ट अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव थे। कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव श्री राम बक्स सिंह थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि अयोध्या की यही महान जनता ने इतिहास रच कर हमें सांसद बनाया अब एक बार फिर उप्र सरकार की तानाशाही नीतियों के विरोध में भगवान राम की धरती से मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में हरा कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम करें।
प्रोफेसर बी पांडे ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में केंद्र व प्रदेश की सरकारो द्वारा भारतीय संविधान एवं संविधान निर्माता के साथ सौतेलेपन का व्यवहार किया जा रहा है, संवैधानिक संस्थाओं को दुरूपयोग किया जा रहा एवं सार्वजनिक उपक्रमो को बेचा जा रहा है जिससे न तो नौजवानों को नौकरी दी जा सके और नहीं व्यक्ति को हक अधिकार और सम्मान दिया जा सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलदीप यादव ने कहा कि जब हम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बना पाएंगे, तभी शिक्षकों व कर्मचारियों का हक सम्मान और समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रुदल यादव, डा बिलाल अहमद, राम बहादुर यादव, हरिबक्श सिंह, चंद्र तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कश्यप, डॉ वेद प्रकाश, अवधेश यादव, राम प्रताप, पृथ्वीराज, माखनलाल, श्रीनिवास तिवारी, रामदुलारे, डॉ विष्णु प्रताप सिंह, सुनील मौर्या, राजकुमार वर्मा, राम निहाल, दान बहादुर सिंह, घनश्याम यादव, सुरेश यादव समेत सैकड़ों शिक्षक भाई और बहने मौजूद रहे।





