राजू दास संत नहीं बकवास है: महंत ज्ञान दास
अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत ज्ञानदास ने दिया बड़ा बयान
-अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंथ ज्ञानदास ने सपा नेता मुलायम सिंह यादव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को सबसे अच्छा नेता बताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव से अच्छा नेता दुनिया में नहीं है। महंथ ज्ञान दास ने हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास के मुलायम सिंह यादव पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजू दास साधू नहीं है। वह बकवास है। ज्ञानदास ने कहा कि वह कुम्भ में जाएंगे वहां उनका प्रोग्राम लगा है। महंथ ज्ञानदास ने यह बयान गोरखपुर से अयोध्या जाते समय संतकबीरनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। जिले में पहुंचने पर महंथ ज्ञानदास का सपा के वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय के साथ लोगों ने स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।





