बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परिवारपुर गांव में नशेड़ी ने कुत्ते के पिल्ले को ईंट से कुंचकर मार डाला।
कुत्ते की मौत के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने नशेड़ी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना इसी जनवरी माह की बताई जा रही है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परिवारपुर गांव निवासी रामजनक मौर्य ने कप्तानगंज पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया के रामकृपाल उर्फ मुन्ना एक नशेड़ी किस्म का युवक है। वह अक्सर लोगों से गाली-गलौज करता रहता है। घर के पास कुत्ते के दो-तीन बच्चे टहल रहे थे। मुन्ना ने अनायास एक पिल्ले को ईट से कुंचकर मार डाला। मना करने पर गालीगलौज करता हुआ चला गया।
सूचना पर मौके पर डायल-100 की टीम भी पहुंच गयी। पुलिस के बुलाने पर मुन्ना ने हंसुआ लेकर धमकी देते हुए भाग गया। कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी मुन्ना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को मृत पिल्ले के शव का पोस्टमार्टम करवा कर दफन करवाया है।
पुलिस ने बताया कि इस तरह का कृत्य पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आता है संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त की जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।





