प्रयागराज महाकुंभ जा रही डीसीएम पलटी, 9 श्रद्धालु घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले NH2 हाईवे थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर के पास श्रद्धालुओं से भरी एक डीसीएम गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 9 लोग घायल हो गए। जबकि डीसीएम मे 20 लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार कानपुर के चालक चंद्रशेखर अपनी डीसीएम गाड़ी में 20 श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकले थे। श्रद्धालुओं में पांच महिलाएं भी शामिल थीं। डीसीएम में यात्रियों के प्रवास के लिए रजाई, गद्दे, राशन और अन्य जरूरी सामान भरा हुआ था।
आज रात करीब 10:15 बजे, सीतापुर के पास डीसीएम का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने गाड़ी को हाईवे से किनारे करवाया गया और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।





