Type Here to Get Search Results !

डिलाइट कंपनी का सराहनीय पहल,सुधरेंगे 20 स्कूल

 शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में डिलाइट कम्पनी की मैराथन, 20 स्कूलों को मिलेंगे हैप्पी टैब



बस्ती। शहर के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में डिलाइट कम्पनी द्वारा स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कम्पनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के 20 सरकारी विद्यालयों में “हैप्पी टैब” उपलब्ध कराए जाएंगे। इन टैब का उपयोग बच्चों को हाथों की स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए किया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों में स्वच्छता की आदत डालना बेहद जरूरी है। इससे वे बीमारियों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।

मैराथन के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाएगा।



 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के डायरेक्टर पार्था राय चौधरी के साथ अन्य लोग शामिल हुये । पार्था राय चौधरी ने बताया कि कंपनी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है कंपनी का मुख्य उद्देश्य यह है कि दूर दराज के क्षेत्र में लोगों के जीवन में रोशनी पैदा करना । कंपनी छोटे-छोटे सोलर से लेकर बड़े स्तर पर सोलर के क्षेत्र में कार्य कर रही है ।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक रामानुजेंद्र पांडेय ने बताया की इस मैराथन में तमाम लोग शामिल हुए हैं । मैराथन के जरिए रजिस्ट्रेशन में जो धन इकट्ठा हुआ है उससे जरूरतमंदों की मदद की जाएगी, साथ ही साथ जिले के 20 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है जिनमें हैप्पी टैब लगाया जाएगा । इसके साथ उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार समय-समय पर विभिन्न आपदाओं में जरूरतमंदों की मदद करती रही है।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एन ए वाई के अध्यक्ष भावेश पांडेय ,करणी सेना के जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, समाजसेवी राम जी पांडेय के साथ अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad