Type Here to Get Search Results !

जंग का मैदान बना शादी का मंडप

 मथुरा में शादी समारोह बना जंग का मैदान, जमकर चली कुर्सियां; वीडियो वायरल-



मथुरा में एक शादी समारोह उस समय जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और मौके पर जमकर मारपीट शुरू हो गई।

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के बीएसए रोड का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मथुरा जंक्शन के पास गोपाल नगर, नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान करीब 20 से 25 लोग मौके पर पहुंचे और अचानक हंगामा शुरू हो गया।


बताया जा रहा है कि बारातियों और स्थानीय भाजपा का पूर्व पार्षद तिलक वीर चौधरी के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और कुर्सियां तक चलने लगीं। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

इतना ही नहीं, हंगामे के बीच फायरिंग होने की भी बात सामने आ रही है, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad