Type Here to Get Search Results !

यूपी पीसीएस में 9वां स्थान पाकर डिप्टी एसपी बने अनुराग यादव

 यूपी पीसीएस में 9वां स्थान पाकर बने डिप्टी एसपी 



बस्ती। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ संगठन में उपनिदेशक पद पर कार्यरत अनुराग यादव ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके फल स्वरुप उनका पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयन हुआ। मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल कर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

लखनऊ निवासी अनुराग यादव, सतनाम सिंह यादव के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद लखनऊ  से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक तथा आईआईटी दिल्ली से एमटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा की दिशा में कदम बढ़ाया और ‘मेरा युवा भारत’ में जिला युवा अधिकारी के रूप में झारखंड के रांची में तीन वर्षों तक सेवाएं दीं।

इसके पश्चात उनकी पोस्टिंग बस्ती में हुई, जहां उनके उत्कृष्ट कार्य के चलते उन्हें उपनिदेशक पद पर प्रोन्नति मिली। अनुराग यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि की माई भारत के ओम प्रकाश मिश्रा, शुभम पंथ, अरुण कुमार , मनोरमा चौधरी आदि बधाई दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad