Type Here to Get Search Results !

RCC में मेधावियों का हुआ सम्मान, खिले चेहरे

आज RCC पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक  शैलेश चौधरी एवं प्रधानाचार्य  नवनीत दीक्षित ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।



कार्यक्रम के दौरान सत्र के टॉपर छात्र को विशेष रूप से निःशुल्क पुस्तकें एवं सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें श्रेष्ठ व्यवहार पुरस्कार, अनुशासन पुरस्कार, समयपालन पुरस्कार, स्वच्छता पुरस्कार, ईमानदारी पुरस्कार तथा सर्वाधिक प्रगति करने वाले छात्र का पुरस्कार शामिल रहे। सत्र टॉपर  नर्सरी - अभिराज, एलकेजी-  प्रदीक्षा, यूकेजी- शांति, कक्षा 1- श्रेष्ठ मिश्रा, कक्षा 2- आंशी पाल, कक्षा 3 - आलिया, कक्षा 4- आस्था वर्मा, कक्षा 5- अंशिका, कक्षा 6- अमन यादव, कक्षा 7- अभिषेक कुमार, कक्षा 8- सोनाली, कक्षा 9- नित्यम, कक्षा 11विज्ञान वर्ग- शालू , कॉमर्स - अर्पित , कला - समीक्षा 

निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग की भी प्रशंसा की, जिनके मार्गदर्शन में छात्रों ने यह सफलता प्राप्त की।

समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के इस प्रयास की सराहना की।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad