Type Here to Get Search Results !

बस्ती में होगा भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

 बस्ती में आयोजित होगी दिव्य श्रीमद् भागवत कथा



👉प्रभु संबंध व श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर बस्ती कांवरिया संघ चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक संपन्न।


बस्ती। प्रभु संबंध अभियान व श्रीमद् कथा के आयोजन को लेकर बस्ती कांवरिया संघ  चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक होटल बालाजी प्रकाश में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक श्री विवेक गिरोत्रा व संचालक ट्रस्ट के महासचिव संजय द्विवेदी ने किया। 

        ट्रस्ट के संरक्षक विवेक गिरोता ने बताया कि प्रभु संबंध व श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिनांक 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक अपराह्न 2:30 से सायं 6 बजे तक होटल बालाजी प्रकाश, स्टेशन रोड, बस्ती में आयोजित किया गया है। कथा का वाचन अंतर्राष्ट्रीय संत ब्रह्मचारी शिवबली चौबे जी महाराज (वृन्दावन) के द्वारा किया जायेगा। कथा के पूर्व कलश यात्रा का आयोजन 30 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से गायत्री मंदिर से होटल बालाजी प्रकाश तक आयोजित किया जाएगा।

        कथा को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां ट्रस्ट के पदाधिकारी को सौपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगल बाजार, पुरानी बस्ती, सुरती हट्टा,हॉस्पिटल चौराहा, ओरिजोत, बेलवाडाडी, रोडवेज, पिकोरा दत्तू राय, आवास विकास, महरीखावा,कटरा, सोनूपार, मनहनडीह, जामडीह आदि में बैठक का आयोजित कर कथा में आने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

        बैठक को विवेक गिरोत्रा, संजय द्विवेदी,गौरव साहू, सूर्य कुमार शुक्ला, सुनील कुमार गुप्ता, महेंद्र मद्धेशिया, सौरभ साहू, हरि मोहन सराफ, रामकृष्ण कसौधन, ऐश्वर्य मणि त्रिपाठी, कृपा शंकर त्रिपाठी, दिनेश चंद्र जायसवाल, राम नारायण जायसवाल, परशुराम चौधरी, कमल जायसवाल, विक्की अग्रवाल, डॉ अरविंद चौधरी, सतीश सोनकर, रामगोपाल गुप्ता, विजय गुप्ता, पंकज नंदा, प्रमोद जायसवाल, अदालत प्रसाद, हिमांशु सोनी, विनय जायसवाल, संतोष कुमार सिंह व बैजनाथ अग्रहरि मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad