Type Here to Get Search Results !

सीएम योगी पर जगद्गुरू अविमुक्तेश्वरानंद ने साधा निशाना



जगद्गुरु अभिमुक्तेश्वरानंद बस्ती जीआईसी ग्राउंड में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे, मंच से उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि योगी कभी भोगी नहीं हो सकता, वह सरकारी वेतन लेते हैं तो वह वेतन भोगी हैं, वहीं उन्होंने कहा कि जब मैने रिसर्च किया तो पता चला कि जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं तब से 16 करोड़ पशु मारे गए हैं, ।

उत्तर प्रदेश के अपेडा में इस का आंकड़ा मौजूद है, अगर यह उत्तर प्रदेश में पशु हत्या का लाइसेंस दे सकते हैं तो यह कैसे योगी हैं, इन्होंने ही अपने हाथ से हस्ताक्षर करके लाइसेंस दिए हैं, व्यापार इच्छा से होता है अगर यह चाहे कि हमको यह व्यापार नहीं करना है तो बंद कर सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार इस का व्यापार कर रही है तक उस के पास ज्यादा से ज्यादा पैसा आए ताकि हम उत्तर प्रदेश की जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा व्यवस्था कर सकें,

 योगी बनने के बाद वह मुख्यमंत्री बने हैं जो सांसारिक पद है और योगी सांसारिक पद नहीं संभाल सकता है, धार्मिक और सांसारिक पद दोनों एक साथ रहना नियम विरुद्ध है इस लिए मैने कहा कि एक पद चुन लीजिए अगर मुख्यमंत्री रहना है तो कुर्ता पायजामा पहन लीजिए, इस लिए हम दो पदों का विरोध करते हैं यह आगे चल कर नजर बन जाएंगे आने वाले समय में जो यह बच्चे सन्यासी बन रहे हैं वह व्यापार करेंगे, राजनीति करेंगे, इस लिए मैं दो पदों का विरोध करता हूं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad