Type Here to Get Search Results !

मेडिकल कैम्प व होली मिलन समारोह मे उमड़ा कसौधन समाज

 होली मिलन समारोह मे दिखी कसौधन महासभा की एकजुटता

मेडिकल कैम्प व होली मिलन समारोह मे उमड़ा कसौधन समाज
कसौधन समाज ने होली मिलन समारोह मे दिया एकजुटता का संदेश



बस्ती,। कसौधन महासभा की जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कसौधन के संयोजन में स्टेशन रोट स्थित एक होटल मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पूर्वाह्न आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे करीब 300 लोगों ने एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। सायं रूपईडीहा बहराइच से आये उमाशंकर वैश्य कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन, राजेन्द्र प्रसाद कसौधन सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप जलाकर होली मिलन समारोह की विधिवत शुरूआत की।

जिलाध्यक्ष ने अतिथियों का परिचय कराते हुये महासभा के क्रिया कलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि उमाशंकर वैश्य कसौधन ने कहा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये महासभा के लोग और स्थानीय वैश्य समाज की एकजुटता देखकर मन गदगद हो गया। इसी एकजुटता से हम अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे और वैश्य समाज को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा संगठन का इतना वृहद रूप देखकर प्रसन्नता हो रही है। ऐसे आयोजनों से निकटता बए़ती है और आपसी गिले शिकवे भी दूर हो जाते हैं। इससे पहले अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।




कार्यक्रम में सभी लोग एक दूसरे के गले मिले और बधाइयां देते हुये फूलों की होली खेली। जिला महामंत्री मनोज कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, सरोज कसौधन, बीना कसौधन, वंशीलाल कसौधन, आकाश कसौधन, बृजकिशोर कसौधन का विशिष्ट योगदान रहा। प्रमुख रूप से गिरधारी लाल कसौधन, दिलीप कुमार, रामगोपाल, दुर्गा प्रसाद, राधेश्याम, रामप्रसाद, रघुनंदन साहू, ओमप्रकाश कसौधन, अभिषेक, गणेश, वैभव सर्राफ, सत्य प्रकाश, ध्रुवकुमार, आनंद, सुनील, राजकिशोर, रमेश कसौधन, गणेश कसौधन, लक्ष्मी कसौधन, विनय, आदर्श कसौधन, बनारस से आये हुये प्रवीण कसौधन, उत्तम, काशीनरेश, पंकज, लखनऊ से आये जवाहर लाल,, परमेश, अमृत कुमार, सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad