Type Here to Get Search Results !

अवैध टोल हटाने को आगे आया संगठन

 मानक-विरुद्ध टोल वसूली रोकने की मांग को लेकर विधायक महेन्द्रनाथ को सौंपा ज्ञापन

टोल प्लाजा पर अवैध वसलूी से परेशान हैं वाहन चालक


बस्ती। रविवार को ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चालकों ने समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि मानक-विरुद्ध टोल वसूली बंद कराया जाय। ज्ञापन लेने के बाद विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि उन्होने इस समस्या को विधानसभा में उठाया था, उसके बाद    अवैध वसूली बंद हुई थी। पुनः  जिलाधिकारी से मिलकर अवैध वसूली बंद कराया जायेगा। जरूरत पड़ी तो ट्रक एसोसिएशन से मिलकर लोकतांत्रिक ढंग से आन्दोलन किया जायेगा।
ज्ञापन लेने के बाद ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं अन्य सक्षम अधिकारियों के समक्ष कई बार निवेदन किया गया किन्तु   आज तक कोई ठोस एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित नहीं किया गया है।  कहा कि मड़वानगर टोल प्लाजा को पूर्व की तरह टोल-मुक्त किया जाए अन्यथा एसोसिएशन संघर्ष को बाध्य होगा। विधायक महेन्द्रनाथ यादव को ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से छोटू गुप्ता, अनुरोध सिंह, दीपक सिंह, आदित्य कुमार, अवधेश कुमार, मोतीराम चौधरी, सुमित चौधरी, हीरालाल चौधरी आदि शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad