Type Here to Get Search Results !

विधायक कविन्द्र चौधरी ने किया विद्यालय का शिलान्यास

 विधायक कविन्द्र चौधरी ने किया विद्यालय का शिलान्यास

अति शीघ्र शुरू होगा श्रीश्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय- डा. वी.के.वर्मा


बस्ती। रविवार को विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने लोहरौली तिलकपुर में श्रीश्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नये भवन का शिलान्यास किया। कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वालों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यालय के निर्माण और विकास के लिये विधायक के रूप में उनकी भूमिका सदैव बनी रहेगी।


विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि इस अंचल में शिक्षा क्षेत्र में निरन्तर प्रयास जारी है। इसी कड़ी में श्रीश्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की आधारशिला रखी गई है। निदेशक डा. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि अति शीघ्र विद्यालय अपना आकार ले लेगा।
शिलान्यास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सुरेश चौधरी, ई. रघुनाथ पटेल, डा. सी.एम. पटेल,  चन्द्रशेखर वर्मा, राम प्रसाद चौधरी,  ई. चन्द्रशेखर, विजय प्रकाश चौधरी, डा. वीरेन्द्र यादव,  आलोक त्रिपाठी, राम पूरन चौधरी, अखिल यादव, घनश्याम यादव, अफजल हुसेन अफजल, जगनरायन वर्मा, शिव प्रसाद चौधरी, वीरेन्द्र वर्मा, अमरेश चौधरी, विशाल गुप्ता, शंकर यादव, अर्जुन के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिक्षक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad