Type Here to Get Search Results !

टोल की समस्या पर आगे आये विधायक प्रतिनिधि

 मड़वानगर टोल प्लाजा पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बैठक, स्थानीय वाहनों को राहत देने पर हुई चर्चा, सीओ सिटी व हरैया विधायक प्रतिनिधि रहे मौजूद



आपको बता दें कि शुक्रवार को दिन में लगभग 3 बजे मड़वानगर टोल प्लाजा  पर हो रही लगातार सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही मौतों को लेकर प्रशासन, परिवहन विभाग और ट्रक एसोसिएशन के बीच महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संयोजन हरैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा ने किया। इस बैठक में पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग, आरटीओ, टोल प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ट्रक एसोसिएशन और व्यापारियों ने भाग लिया।


बैठक में मड़वानगर टोल प्लाजा क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विभिन्न सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि टोल प्लाजा के आसपास दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण की बेहतर व्यवस्था की जाए। साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई करने का भी सुझाव दिया गया।

बैठक के अंत में सभी पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि सड़क सुरक्षा और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा टोल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad