दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न
दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आज वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष की अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम अत्यंत उत्साह एवं गर्व के साथ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक बीना सिंह, प्रबंधक जेपी सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी, इंचार्ज वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, स्वाति सिंह एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज दिव्या त्रिपाठी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों एवं अतिथियों ने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था एवं अनुशासन की सराहना की।
विद्यालय द्वारा इस वर्ष एक नई पहल के रूप में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन क्लास प्रारंभ की जा रही है, जिसकी सभी ने विशेष रूप से प्रशंसा की। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को आईआईटी, जेईई, नीट्स एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नियमित शैक्षणिक अध्ययन के साथ-साथ कराई जाएगी।
विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था। अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी कक्षाओं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा-वार परिणाम इस प्रकार रहा—
नर्सरी:
प्रथम – अरुणिमा पांडे, अव्यांश मणि शुक्ला, इशिता पटेल
द्वितीय – स्वरांश सिंह, अक्षत द्विवेदी, अर्श गुप्ता
तृतीय – शांभवी सिंह, श्रेयांश चौधरी
एल.के.जी.:
प्रथम – कुंवर दक्ष सिंह, रियान्श पटेल
द्वितीय – आव्या पटेल
तृतीय – शाश्वत मौर्य
यू.के.जी. (B):
प्रथम – मोक्ष
द्वितीय – दिव्यांश चौधरी
तृतीय – अभिसार आनंद
कक्षा 1 (A):
प्रथम – रियान्श गुप्ता, हिमाद्रि दुबे
द्वितीय – अयांश श्रीवास्तव
तृतीय – हर्षिल दुबे
कक्षा 1 (B):
प्रथम – जानवी, गर्गी
द्वितीय – रेयांश, रुही वर्मा
तृतीय – निष्ठा
कक्षा 2 (A):
प्रथम – अद्विक मौर्य
द्वितीय – नव्या मौर्य
तृतीय – प्रिशा चौधरी
कक्षा 3 (A):
प्रथम – प्रांजल यादव
द्वितीय – आदर्श चौरसिया
तृतीय – अनुभव राठौर
कक्षा 4 (A):
प्रथम – मरुत नंदन
द्वितीय – वैभव गुप्ता
तृतीय – वैष्णवी मौर्य
कक्षा 4 (B):
प्रथम – समृद्धि चौधरी
द्वितीय – अनोखी मिश्रा
तृतीय – अनन्या मौर्य
कक्षा 5 (A):
प्रथम – असद खान
द्वितीय – साक्षी कसौधन
तृतीय – मुस्साविर अहमद
कक्षा 5 (B):
प्रथम – अन्वी शुक्ला
द्वितीय – मान्या शुक्ला
तृतीय – हिबाह जमशेद
कक्षा 6 (A):
प्रथम – अद्विका चौधरी, सौम्या वर्मा
द्वितीय – आयुष मिश्रा, प्रियंशी विश्वकर्मा
तृतीय – शिवांगी चौधरी, आहना सिंह, अच्युत मणि शुक्ला
कक्षा 7 (A):
प्रथम – संस्कृति पांडे
द्वितीय – रितिका
तृतीय – वैभव मौर्य
कक्षा 7 (B):
प्रथम – आद्रा पटेल
द्वितीय – स्वस्तिक उपाध्याय
तृतीय – अंशिका झा
कक्षा 8 (A):
प्रथम – आशुतोष
द्वितीय – प्रांजलि यादव
तृतीय – अभिनव मिश्रा
कक्षा 8 (B):
प्रथम – प्रतीक प्रकाश यादव
द्वितीय – श्वेता चौधरी
तृतीय – ओजस द्विवेदी
कक्षा 9 (B):
प्रथम – आश्वी त्रिपाठी, वागीशा जायसवाल
द्वितीय – शालिनी यादव
तृतीय – तर्णिजा यादव, निखिल अग्रहरी
कक्षा 11 (विज्ञान):
प्रथम – हर्षित श्रीवास्तव
द्वितीय – युवराज पांडे
तृतीय – शिवांश पांडे
कक्षा 11 (H):
प्रथम – खुशी उपाध्याय
द्वितीय – आकांक्षा मिश्रा
तृतीय – अर्पिता चौधरी
अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।






