Type Here to Get Search Results !

असिस्टेंट कमिश्नर बनी रितिका का LFS में सम्मान

 लिटिल फ्लावर्स स्कूल सुरेन्द्र नगर कटरा-बस्ती पूर्व छात्रा रितिका शुक्ला का असिस्टेंट कमिश्नर के पद की सफलता पर भव्य, दिव्य एवं शानदार समारोह का आयोजन



आज दिनांक 1 अप्रैल दिन बुद्धवार को *लिटिल फ्लावर्स स्कूल सुरेन्द्र नगर कटरा-बस्ती में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में उत्तीर्ण छात्रा रितिका शुक्ला उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग ‌द्वारा जारी PCS परीक्षा के अंतर्गत असिस्टेंट कमिश्नर का पद हासिल कर वि‌द्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।* रितिका शुक्ला की इस सफलता पर वि‌द्यालय परिवार की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वि‌द्यालय के प्रबंधक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं वि‌द्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने पुष्प गुच्छ देकर, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया तथा नाए कार्य सेल में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित रितिका शुक्ला ने संवार स्थापित करते हुए बताया कि मैने प्रारम्भिक से लेकर कक्षा 8वीं तक की शिक्षा यही से प्राप्त की। प्रारम्भिक अध्ययन में अंग्रेजी शिक्षा के सुदृढ़ होने के कारण ही मैंने उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग में अंग्रेजी विषय को माध्यम बनाया जिसका श्रेय उन्होंने विद्यालय परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि वि‌द्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। उन्होंने वि‌द्यालय की संस्थापिका स्वर्गीया श्रीमती मधुरानी जी को याद करते हुए कहा कि शिक्षा की प्रारम्भिक नींव को मजबूत करने में प्रेरणा स्रोत उनका अमूल्य योगदान रहा।

अंततः उन्होंने ने कहा कि मैं अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता एवं शिक्षकों को देती हूँ। संदेश रूप में कहा कि "लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लगन, मेहनत और आत्मविश्वास अति आवश्यक है।



इस अवसर पर वि‌द्यालय के प्रबंधक महोदय ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कहा कि यह वि‌द्यालय के लिए गर्व का विषय है। कि यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न छात्र-छात्राओं ने समाज के विभिन्न उच्च पदों पर चयनित होकर वि‌द्यालय का नाम रोशन किया है। अंत में उन्होंने कहा कि “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही हमारे वि‌द्यालय पहचान है।" उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वि‌द्यार्थियों को रितिका शुक्ला जैसी छात्राओं से प्रेरणा लेकर उच्च पदों पर नियुक्त होकर परिवार, वि‌द्यालय, समाज एवं देश का नाम रोशन करना चाहिए।


स्वागत समारोह के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि यह सफलता विद्‌‌यालय परिवार के लिए हर्ष पूर्ण है। जब वि‌द्यार्थी ऐसे पदों पर चयनित होते हैं तो परिवार, वि‌द्यालय एवं दशा प्रदान करता है। “लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारे अंदर जिज्ञासा, आत्मविश्वास एवं निरन्तरता का होना अति आवश्यक है। अंत में विद्‌यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षाओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर तन्मय पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, आनंद आर्या, मधु सिंह, प्रीती अस्थाना, शशि पाण्डेय, साक्षी पाण्डेय, रीना त्रिपाठी, श्रद्धा सिंह, अरुण कुमार भट्‌ट, श्रवण कुमार, तैयब हुसैन, J.P. यादव, श्रीकान्त, अनूप वरनवाल, बबलू सरोज, दीपदेव द्विवेदी, मांडवी सिंह, अर्चना, पूनम, सृष्टि उपाध्‌याय, आकांक्षा, अर्पिता सिंह, पूजा जायसवाल, तपन कुमार घोष आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यालय परिवार के सभी गणमान्य मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad