Type Here to Get Search Results !

यूपी बोर्ड परीक्षा में यूनिक साइंस एकेडमी का रहा दबदबा

 यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में यूनीक साइंस एकेडमी का शानदार प्रदर्शन....... 



बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम आने पर यूनीक साइंस एकेडमी में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने जो शानदार सफलता हासिल की है, वह पूरे यूनीक साइंस एकेडमी परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय है। यह  परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। हमारे बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि लगन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आगे भी हमारा संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शालिनी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा सूर्यांश सिंह यादव 83.2%, मानसी 82.2%, संजना गुप्ता 80.8%, पीहू चौहान 80.8%, मोहम्मद आवेश 80%, शिवांगी दुबे 80%, गुलशाद अहमद 80.2%, सोनाक्षी गुप्ता 79%, शुभम गुप्ता 78.4%, रोहित मौर्या 77.6%, शिवम चौरसिया 75.8%, प्रियांशु चौधरी 75.6%, नौशाद अहमद 75.4% एवं अन्य विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में साक्षी सिंह ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रियांशु यादव 86.83%, प्रियांशी 86.16%, रघुदत्त 85%, गौरव 84.83%, अनूप कुमार 84%, विपिन यादव 83%, अमन 83%, विजयभान 82.8%, ओम सिंह 82.5%, अंश प्रताप 82.5%, अजय कुमार 82.3%, आयुषी श्रीवास्तव 82.16%, रितेश कुमार त्रिपाठी 81.83%, गरिमा 81.8%, अंकुश कुमार 81.3%, अंश प्रताप सिंह 81.3%, श्याम बहादुर 81.16%, आर्यन कुमार 81.1%, प्रतीक कुमार 81.1%, शौर्य पांडेय 81%, प्रिया 81%, गौरी गुप्ता 80.83%, आदेश कुमार 80.1% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad