Type Here to Get Search Results !

इंडियन पब्लिक स्कूल के इन छात्रों ने मारी बाजी



 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में इंडियन पब्लिक स्कूल बस्ती के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उम्मीद के अनुरूप हमारे बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन सुखद रहा है परीक्षा परिणाम मेधावियों के कठिन परिश्रम, प्रतिबद्धता व जिजीविषा का प्रमाण है , लगन व मेहनत हर लक्ष्य को आसान बना देते हैं । प्रधानाचार्य आर के उस्मानी , सुभाष चंद्रा व उपप्रधानाचार्य रत्नेश मिश्रा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे मेधावियों ने विगत कई वर्षों से अनवरत इंडियन पब्लिक स्कूल के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व उत्कृष्ट परिणाम अभियान को निरंतर जारी रखते हुए हम सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है । जारी परीक्षा परिणाम में निष्ठा उपाध्याय 92 , निधि 91 , आदित्य मिश्रा 90, दिव्यांश श्रीवास्तव 85 , दीपांशा कुमारी 85 सहित 32 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए उक्त अवसर पर प्रेम कुमार श्रीवास्तव,विनोद उपाध्याय, प्रदीप शुक्ला,अलका श्रीवास्तव, साजिदा खातून,रीना त्रिपाठी, गरिमा त्रिपाठी , सौरभ श्रीवास्तव ,कृपाशंकर भट्ट , हर्षित मिश्रा , नितिन चावला‌ , रानी अग्रहरि , स्नेहा मिश्रा, रिमझिम गुप्ता ,  ज्योत्स्ना पांडेय, श्रेया गुप्ता , सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों व बच्चों की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad