*ओमनी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार CBSE परिणाम, सुप्रिया पाण्डेय ने 94% अंक के साथ किया टॉप*
सचिन, रानी सौम्या सिंह, दिव्यांश दुबे, वैष्णवी एवं भास्कर उपाध्याय
ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का बढ़ाया गौरव
बस्ती। CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय की छात्रा सुप्रिया पाण्डेय ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सचिन ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रानी सौम्या सिंह ने 87 प्रतिशत, दिव्यांश दुबे ने 86.9 प्रतिशत, वैष्णवी ने 84.6 प्रतिशत एवं भास्कर उपाध्याय ने 84.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कर्मा देवी ग्रुप के चेयरमैन, सेवानिवृत्त आईएएस ओम नारायण सिंह एवं कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि यह परिणाम शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करता रहेगा।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





