Type Here to Get Search Results !

उर्मिला एजुकेशनल के छात्रों ने जिले का बढ़ाया मान

 सी.बी.एस.ई. इंटरमीडिएट परीक्षा - 2026 में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम



केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बुधवार को घोषित किए गए इंटरमीडिएट के परीक्षा-2026 परिणामों में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती के छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया और मिठाई बांटकर सफल विद्यार्थियों को बधाई दी गई।


विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। मेधावी छात्र/छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का लोहा मनवाते हुए विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक अर्जित किए हैं।


प्रमुख उपलब्धि:

आयुषी मिश्रा ने (95%) अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उत्कर्ष सिंह एवं वैष्णवी पाण्डेय ने (94%) अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

श्रुति उपाध्याय ने (93%) अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इण्टरमीडिएट परीक्षाफल

आयुषी मिश्रा (95%), उत्कर्ष सिंह (94%), वैष्णवी पाण्डेय (94%), श्रुति उपाध्याय (93%), आदित्य पाठक (92%), आर्यन गुप्ता (91%), हेमन्त कुमार पाण्डेय (91%), दृष्टि चौधरी (91%), दिव्यांश कसौधन (91%), गरिमा (91%), शुभम् गुप्ता (90%), अंकिता सिंह राठौर (90%), कर्तिक शुक्ला (87%), प्रतिभा चौधरी (86%), रति सोनी (85%), अंशिका चौधरी (85%), अभ्युदय अनुज सिंह (84%), साहनी हुसैन (84%), अभि जायसवाल (84%), सिद्धार्थ मौर्या (84%), आशुतोष कसौधन (84%), शिखा शर्मा (84%), शिवांश मिश्रा (84%), शगुन सोनी (83%), पलक सोनी (83%), आतिया खातून (83%), ने अंक प्राप्त किया।


इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री धीरेंद्र शुक्ल और प्रबंध निदेशक श्री विनय शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रछात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिप्रभा त्रिपाठी ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सदैव संकल्पित रहा है और आज के परिणाम ने इसे पुनः सिद्ध कर दिया है।

इस अवसर पर संजय प्रजापति, अभिनय प्रकाश पाण्डेय, अमन मिश्रा, वकील चौधरी, दीपक पाण्डेय, डा० सजंय कुमार, एल०पी० चौधरी, अजय मिश्रा, कमलोज मिश्रा, नम्रता पाण्डेय, पूजा उपाध्याय, अंजू तिवारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के शिखर छूने हेतु प्रोत्साहित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad