Type Here to Get Search Results !

सिटी मोंटेसरी स्कूल के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम घोषित, सिटी मोंटेसरी स्कूल के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन



आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सिटी मोंटेसरी स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों में प्रमुख रूप से दीपिका कांडू, शिवा पांडे, सुकृति मिश्रा, स्वर त्रिपाठी, प्रशांत चौधरी, अनु दुबे, रुद्र प्रताप सिंह, आराध्या पांडे, आकृति वर्मा, हर्षवर्धन पांडे, अर्णव गौतम, दीपिका यादव आदि शामिल हैं।
विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानचार्य संजीव कुमार सिंह शिक्षकगण—संध्या त्रिपाठी, सुषमा श्रीवास्तव, श्री राम यादव, विमला सिंह, शशिकला सिंह, स्मिता अस्थाना, दानिश रजा, सूरज श्रीवास्तव, संतोष पांडे आदि उपस्थित रहे और सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad