Type Here to Get Search Results !

सेन्ट्रल एकेडमी में शत प्रतिशत रहा परीक्षाफल

 सेन्ट्रल एकेडमी में शत प्रतिशत रहा परीक्षाफलः मेधावी छात्रों का बढाया हौसला



बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सीबीएसई हाई स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक जे.पी. तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी, सहायक निदेशक अनुज तिवारी और शिक्षकों ने गुरूवार को सफल मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढाया।

प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने बताया कि हाई स्कूल के परीक्षा परिणामों में रेहान खान  ने सर्वाधिक 97.6 प्रतिशत, अनन्या त्रिपाठी 95.6, नैय्यर सिद्दीकी 95, फुजैला अशफाक 90, शिवाकान्त चौरसिया 75.6, मानसी पासवान 75, रूशदा खातून 70, सरफराज अहमद 68, आदर्श गुप्ता 68 और रौनक वर्मा ने 65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढाया।
प्रबंधक जे.पी. तिवारी ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों के प्रयास और एकेडमी के शैक्षणिक वातावरण का ही परिणाम है कि परीक्षाफल सदैव शत प्रतिशत रहता है। शिक्षा क्षेत्र में निरन्तर नवीनतम प्रयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारा संकल्प है। बताया कि 60 प्रतिशत से ऊपर नम्बर पाने  वाले बच्चों को विद्यालय द्वारा केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क पर ही बिना प्रवेश शुल्क लिए प्रवेश दिया जा रहा है।
 सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से  आबिद अरशद, द्विजेन्द्र मिश्र,  प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र,  रानी,  शिखा,  श्रेया, द्विवेदी,  अंजली, सुधा गौड़, शम्स परवेज,  अंजली, रूचि आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad