Type Here to Get Search Results !

ऐश्वर्य राज सिंह का हुआ ऐतिहासिक स्वागत,लगे गगनभेदी नारे

 बस्ती में रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का हुआ ऐतिहासिक स्वागत, जगह-जगह लगे गगनभेदी नारे



*बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे जिले के राजपरिवार के सदस्य ऐश्वर्य राज सिंह का जिले भर में जबरदस्त स्वागत किया गया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।


बस्ती जिले के घघौआ में कुँवर कामेश्वर सिंह "छोटे राजा बस्ती", राघवेंद्र प्रताप सिंह "दादा" व विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह सहित रालोद के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी "ऐश्वर्य राज सिंह जिंदाबाद" के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।


घघौआ के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ा, वैसे-वैसे स्वागत का सिलसिला भी बढ़ता गया। विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, शास्त्री चौक, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज और दक्षिण दरवाजा सहित जिले के तमाम प्रमुख स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी जताई।


स्वागत से अभिभूत होकर प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि बस्ती की जनता और कार्यकर्ताओं ने जो मान-सम्मान और प्यार दिया है, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि रालोद किसानों, नौजवानों और गरीबों की पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना होगी।


उन्होंने भरोसा दिलाया कि बस्ती जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 के चुनाव में रालोद बेहतर प्रदर्शन करेगी।

स्वागत के दौरान राजेश सिंह एडवोकेट,राय अंकुरम ,अखिलेश सिंह ,बब्बू खान,अजय सिंह, अतुल सिंह,मोहम्मद इदरीश सभासद, परमेश्वर शुक्ला पप्पू सभासद,वकास अहमद,विवेक चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, निर्मल सिंह, विनय सिंह,भावेष पांडेय, पप्पू सोनकर सहित तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad