Type Here to Get Search Results !

पाइपलाइन में लगी भीषण आग

   हर घर नल योजना के पाइप लाइन में लगी भीषण आग



कई किलोमीटर तक फैली आग की दहशत

आसपास के घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित निकाला गया

संभल में भीषण अग्निकांड देखने को मिला है यहां सड़क किनारे रखे हर घर नल योजना के लाखों रुपए कीमत के पाइप लाइन में आग लग गई आग का भयंकर धुआं उठता देख मौके पर हजारों लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर दमकल विभाग के अलावा पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे भीषण आग के चलते आसपास के घरों को खाली कराया गया कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया आग से करीब पचास लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

 भीषण अग्निकांड का पूरा मामला सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला हल्लू सराय चामुंडा मंदिर रोड का है। जहां बुधवार शाम सड़क किनारे रखे पाइप लाइन में अचानक आग लग गई अज्ञात कारणों से पाइप लाइन में लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान को छू रही आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दे रही थी। आसमान में काला धुआं उठता देख लोग हैरान रह गए हर किसी के मन में इस बात की उत्सुकता थी कि आखिर आसमान में काला धुआं किस कारण से उठ रहा है ।यही जानने लोग के लिए हजारों की तादात में लोग मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि सड़क किनारे रहे पाइप लाइन में भीषण आग की लपटें आसमान को छू रही थी मौके पर लोगों  का हुजूम उमड़ पड़ा ।सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे इस दौरान आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा वहीं मौके पर लोगों की भीड़ इस कदर लगी हुई थी कि पुलिस को उन्हें हटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा ।जहां एक तरफ भयंकर आग लग रही थी तो वहीं दूसरी तरफ आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे आखिर में पुलिस प्रशासन को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी जेसीबी के द्वारा मिट्टी से आग को बुझाने का काम किया गया ।कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया ।वही दमकल विभाग के प्रभारी बाबूराम ने बताया कि हर घर नल योजना के पाइप लाइन में आग लगी थी आग किस कारण से लगी इसकी विस्तृत जांच की जा रही है ।बहर हाल आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है आसपास के घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित निकाला गया है । किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है बताते चलें कि आग से लाखों रुपए कीमत के पाइप लाइन जलकर राख हो गए बाहर हाल आग लगने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad